खटीमा/झनकट। कंजाबाग स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक श्री हरि शरण दास महाराज ने भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। इधर, देवरी स्थित बाबा दरियानाथ शिव मंदिर में पांचवें दिन शिव महापुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कथा वाचक आचार्य शास्त्री महाराज ने भगवान शिव के वैराग्य युक्त जीवन दर्शन का भावपूर्ण वर्णन किया।