बाजपुर। महेशपुरा में बृहस्पतिवार शाम को बड़ा अखाड़ा शिव मंदिर के पास जाहरवीर गोगा जी का नवमी मेला लगा। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान भारती सैनी ने फीता काटकर किया। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा के चबूतरे और देव स्थान पर लगे ध्वज के नीचे प्रसाद चढ़ाया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी गौतम गिरि महाराज ने बताया कि कई वर्षों से जाहरवीर गोगा जी के मेले में मान्यता है कि यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, वह अवश्य पूरी होती है। मेले में खेल, खिलौनों और झूलों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों एवं मिठाइयों के स्टॉल लगे थे। यहां लीलाधर सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश सैनी, राधे सैनी, देवी राम, अवतार सिंह, शशि सैनी, पूनम कुमारी, गीता रानी मौजूद रहीं।