सुल्तानपुर पट्टी। नगर में मंगलवार की रात श्री श्याम प्रेमियों की ओर से खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें बाजपुर के भजन गायक दीपक जलवा, कानपुर के संदीप मस्ताना और यूपी के सुल्तानपुर से आईं श्वेता परासरर ने भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया। वहां ज्योति स्वरूप अग्रवाल, राजीव सैनी, अनुज बंसल, राहुल सक्सेना, सचिन सैनी, अरविंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।