सितारगंज के देवकी गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभिलेख जांचते चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने शुक्रवार को देवकली गांव के उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र बदहाल मिला और हेल्थ एंड वेलनेस के भवन में स्वास्थ्य कर्मी काम करते पाए गए। इस पर चिकित्साधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए एएनएम को केंद्र के रखरखाव और साफ-सफाई के निर्देश दिए। एएनएम ने बताया कि आरईएस की ओर से उपकेंद्र का निर्माण तो किया गया लेकिन अभी तक विभाग को भवन हस्तांतरित नहीं किया गया है, जिसकी वजह से भवन बंद है। इस पर चिकित्साधीक्षक ने विभाग के अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी और उपकेंद्र के भवन को तत्काल हस्तांतरित कराने को कहा।