फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिशु मंदिर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Mon, 21 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। विवि परिसर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, शिशु वाटिका व भूतल बरामदा नवीनीकरण का रविवार को लोकार्पण किया गया। इसमें पंतनगर विवि के कुलपति प्रो. शिवेंद्र कश्यप की पत्नी रेनू कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीता राठौर ने की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार और विज्ञान का समन्वय कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न कार्यशील मॉडलों एवं प्रयोगों का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ईश्वरपाल सिंह चौहान, महिला क्लब पंतनगर की सदस्याएं, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अभिभावक आदि थे। संचालन आचार्य भावना मिश्रा एवं सुनेहा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें