फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्पदंश से विकास अधिकारी की पत्नी की मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। बसंतीपुर गांव में महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव के विकास अधिकारी की पत्नी शांति अधिकारी (54) बृहस्पतिवार दोपहर घर की रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। जानकारी होने पर उन्हें बाजपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तमाम लोगों ने मृतका के घर पहुंचकर शोक जताया। शाम को गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें