फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा और दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार हो रही देवभूमि : बेहड़

Mon, 02 Sep 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में मृतका नर्स के परिजनों से मिलते किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़। - फोटो : गदरपुर में मृतका नर्स के परिजनों से मिलते किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़।
विज्ञापन
गदरपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गदरपुर की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक अपनी आवाज बुलंद कर रही है। सत्ता में आने पर कांग्रेस की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करेगी।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व सभासद लीना संजीव झाम के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बेहड़ ने कहा कि महिला हिंसा और दुष्कर्म की घटनाओं से देवभूमि शर्मसार हो रही है। पुलिस सत्ता के दबाव में कार्य कर रही है। भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर हैं। रुद्रपुर में नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर प्रदेश के मुखिया चुप्पी साधे है। आरोप लगाया कि एसएसपी आकाओं को खुश करके अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।
इससे पूर्व बेहड़ ने मृतक नर्स के परिजनों से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुमित्तर भुल्लर, सुभाष बेहड़, सिद्धार्थ अरोरा, अनिल सिंह, किशोर हालदार, चंदन सिंह नयाल, संजीव झाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें