फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से लगे गांवों में देवहा व परवीन नदी ने बरपाया कहर, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
खटीमा के नौसर गांव में बारिश के बंद होने के दूसरे दिन बाद भी देवहा नदी के उफान से जलमग्न किसानों की फसल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। दो दिन की बारिश बंद होने के दूसरे दिन यूपी से लगे कई ग्रामों का संपर्क टूट गया। पहाड़ों में हुई बारिश से उत्तर प्रदेश से लगे ग्रामों नौसर, भगचुरी, भूड़िया, जादोपुर, सुनपहर, उलानी, मेहरबान नगर, मोहम्मदपुर भूड़िया, प्रतापपुर एवं बंडिया ग्रामों के आधे हिस्से जलमग्न है। पहाड़ से उतरने वाली कामन, थनारा नदिया कैलाश नदी, परवीन नदी से मिलकर उत्तर प्रदेश सीमा के दूनी डाम में गिरती हैं। इन नदियों का तेज प्रवाह जहां किसानों की फसल को जलमग्न कर रहा है वहीं कई एकड़ उपजाऊ भूमि को भी लीलने लगा है। इनसेट,::-: विधायक धामी ने दिया सहायता का आश्वासन खटीमा। नौसर एवं भगचुरी ग्रामों की जलमग्न की स्थिति की रिपोर्ट ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने विधायक पुष्कर सिंह धामी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। ग्राम प्रधान पाल ने स्थानीय प्रशासन से डूब की स्थिति का जायजा लेने की मांग की है। विधायक धामी ने ग्राम प्रधान को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें