खटीमा। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को उमस और भीषण गर्मी रही। खटीमा क्षेत्र में जहां आर्द्रता 85 प्रतिशत पहुंच गई, वहीं तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद मतदान के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई मतदान केंद्रों पर कई लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर लाइन में लगे नजर आए। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वायुमंडल में 85 प्रतिशत आर्द्रता होने से बहुत अधिक उमस रही। तापमान भी बुधवार की अपेक्षा बढ़ गया था जिस कारण खटीमा क्षेत्र में गर्मी अधिक रही।