खटीम। क्षेत्र में रविवार को दोपहर के समय हल्की धूप खिलने के बावजूद कड़ाके की ठंड और गलन रही। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी इसी तरह की ठंड रहने की संभावना है।