फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आबकारी कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी के मामले में सहायक आबकारी आयुक्त सहित दो गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाजपुर से बरामद किया ट्रैक्टर
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला आबकारी कार्यालय से शराब की तस्करी के मामले में सीज नये ट्रैक्टर के चोरी होने के मामले में सहायक आबकारी आयुक्त की लिप्तता सामने आई है। पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 1500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आबकारी विभाग ने 29 अगस्त को गदरपुर में दबिश के दौरान शराब तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया था जबकि तस्कर फरार हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर में खड़ा किया था। चार सितंबर को नया ट्रैक्टर चोरी हो गया था और उसके बदले पुराना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया था। मामले में पंतनगर थाने में दो पूर्व पीआरडी जवानों हरपेज और धर्मवीर पर केस दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को पंतनगर पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन पन्नालाल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पन्नालाल की निशानदेही पर दबिश देकर बाजपुर निवासी हरपेज सिंह की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। बताया कि मामले में नामजद दूसरे पूर्व पीआरडी की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें