फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में डेंगू की दस्तक, दो मरीजों में हुई पुष्टि

Wed, 02 Oct 2024 05:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र में डेंगू ने दस्तक दे दी है। 27 सितंबर को भर्ती किए गए संदिग्ध पिता-पुत्रों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वार्ड में स्प्रे एवं फॉगिंग की गई। हालांकि मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र बीती 27 सितंबर को जम्मू कश्मीर से पहुंचे हैं। उन्होंने बुखार से पीड़ित होने पर सरकारी अस्पताल में डॉ. अमरजीत सिंह साहनी को दिखाया था। उन्होंने बताया कि जांच में प्लेटलेट्स कम पाई गई। संदिग्ध मानकर डेंगू वार्ड में भर्ती कर दोनों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। सोमवार को दोनों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया मरीजों के घर और वार्ड में स्प्रे और फॉगिंग करवा दी गई है। बता दें कि पशुपति विहार, जसपुर खुर्द, दुर्गा कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, प्रभु विहार, ओम विहार आदि क्षेत्रों में भूखंडों में जलभराव हो रखा है। डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से स्प्रे और फॉगिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें