फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश में नर्सें

Tue, 08 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रांतीय नर्सेज एसोसिएशन के आह्वान पर जिला अस्पताल की नर्सें सामूहिक अवकाश में रही। जिस वजह से अस्पताल की थोड़ी बहुत व्यवस्थाएं प्रभावित हुई, हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एनआरएचएम की नर्सों को तैनात करने से अवकाश का ज्यादा असर नहीं पड़ा। ग्रेड पे उच्चीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर एक सितंबर से नर्सों ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए पांच सितंबर तक बांह में काली पट्टियां बांधकर काम किया था। मांगों को लेकर सकारात्मक कार्यवाही न होने से नाराज नर्सें पूर्व घोषित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार से सामूहिक अवकाश पर चली गईं। 8 सिस्टर, 22 नर्सों के अवकाश पर चले जाने से जिला अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं पर जरूर प्रभाव पड़ा, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्थाएं होने से मरीजों को बहुत ज्यादा दिक्कतें नहीं उठानी पड़ी। सीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि नर्सों के सामूहिक अवकाश में जाने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। एनआरएचएम की नर्सों, फार्मेसिस्टों को डयूटी पर लगाया गया है। व्यवस्थाएं प्रभावित न हो, इसलिए नर्सों की डबल ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर लगाई गई नर्सों ने जननी सुरक्षा में प्रशिक्षण भी लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें