फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: झनकट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। झनकट में पिछले 10 से 12 दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी के इस मौसम में पेयजल की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोगों ने बताया कि नई पेयजल टंकी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें