खटीमा। सीमांत क्षेत्र के नगरा तराई में चोरी छुपे सामान खरीदने आ रहे नेपाली नागरिकों को रोकने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने झनकईया थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
नगरा तराई के ग्राम प्रधान रीति कोहली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अरविंद चौधरी को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत नगरा तराई बाजार में नेपाली नागरिक चोरी छिपे चोर रास्तों से रात्रि के समय आकर सामान की खरीददारी कर ले रहे हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने की संभावना है। उन्होंने चोरी छुपे चोर रास्तों से आ रहे नेपाली नागरिकों पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह राणा, दिनेश कोहली, आनंद भंडारी, जगत धामी, गंभीर चंद, दीपक थापा, बबलू महर आदि उपस्थित थे।