सितारगंज।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने लावारिस पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है। ईओ प्रतिभा कोहली को ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य सड़कों और चौक चौराहों पर लावारिस पशुओं का डेरा लगा रहता है। इससे कई बार रात के अंधेरे में सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने ईओ प्रतिभा कोहली से लावारिस पशुओं को गोशाला में स्थानांतरित करने की मांग की है। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।