सितारगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने नगर के चौराहों से देशी शराब की दुकान नहीं हटाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार ने एसडीएम तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बीते 17 जून को प्रशासन को ज्ञापन देकर तिरंगा चौराहे और बिज्टी चौराहे पर स्थित शराब की दुकानों को अन्य जगह स्थानांतरित कराने की मांग की थी। एक माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने आबादी क्षेत्र से इन दुकानों को हटाया नहीं है। कहा कि प्रशासन की उदासीनता से लोगों में रोष है। दुकान हटाने की मांग के लिए 18 जुलाई से आंदोलन किया जाएगा।