फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग

Fri, 24 Apr 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर जनगणना प्रगणक अथवा सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त अध्यापकों को विद्यालयी कार्यों से कार्यमुक्त करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 24 अप्रैल से 25 मई तक जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त किया जाए ताकि जनगणना का कार्य संपादित हो सके। मौखिक रूप से दोनों कार्य एक साथ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे शिक्षक असमंजस में हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त किए बिना जनगणना कार्य समयबद्ध पूरा नहीं होने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष दिनेश सिंह, अनुकूल मंडल, करुणेश जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें