फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 18 जून को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित करने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) से यूकेपीएससी भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की 18 जून को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर अगस्त-सितंबर में कराने की मांग की है। काशीपुर क्षेत्र के चंद्रशेखर, केवल और रामनगर के अर्चित, शिखा रावत, शरद, पंकज, शेखर, सुमित, पूजा शर्मा आदि ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि यूकेएसएसएससी की ओर से 14 जून को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित होनी है। 18 जून को यूकेपीएससी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान की परीक्षा प्रस्तावित है। दोनों परीक्षाओं का पाठ्यक्रम अलग-अलग है। उन्होंने भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की 18 जून को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर अगस्त-सितंबर में कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें