जसपुर। भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार राणा के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ता उर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां सहायक अभियंता दिव्या पांडे को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विद्युत बिल भुगतान के लिए केवल जसपुर खंड कार्यालय में ही ऑनलाइन कैश काउंटर की सुविधा है जबकि आसपास के गांव के उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इससे या तो बिल भुगतान समय पर नहीं होता या फिर कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत महुआडाबरा एवं गढ़ीनेगी में ऑनलाइन कैश काउंटर खोले जाने की मांग की। वहां अनिकेत जोशी, अभिषेक गोस्वामी, अभिषेक कुमार, मनोज कश्यप आदि थे। संवाद