फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठी मांग : कोचिंग और कंप्यूटर सेंटर भी खोले जाएं, किराया भी माफ़ हो

विज्ञापन
खटीमा में विधायक पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपतें कोचिंग व कंप्यूटर संचालक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कोचिंग एवं कंप्यूटर संस्थानों को खोले जाने की अनुमति देने एवं किराए के भवन में संचालित कोचिंग संस्थानों से किराए को माफ करने की मांग को लेकर संस्थान संचालको ने विधायक पुष्कर सिंह धामी की माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संस्थान संचालको ने ज्ञापन में कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण देश में स्कूल, कॉलेज कोचिंग संस्थानों को बंद किया गया था उसके बाद लाँकडाउन के चलते सभी संस्थान अभी तक पूर्ण रूप से बंद है और आगे भी उनको खोले जाने को लेकर कोई प्रावधान नजर नहीं आ रहा है। तीन माह से अधिक समय से बंद कोचिंग व कंप्यूटर संस्थानों के चलते संचालकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोचिंग संचालकों ने मुख्यमंत्री से कोचिंग एवं कंप्यूटर संस्थानों को खोले जाने की अनुमति देने व किराए के भवनों में संचालित संस्थानों का किराए माफ किए जाने की मांग की। वहां गौरव रस्तोगी, तनुजाजोशी, ममता, अजय सिंह, संदीप सिंह, दिनेश कापड़ी कमल, असद जावेद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें