फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार्यस्थल से दूर शिक्षिकाओं की ड्यूटी न लगाने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सीईओ से वार्ता करते शिक्षक।
विज्ञापन
खटीमा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने त्रिस्तरीय पंचायत में शिक्षिकाओं की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से दूर दूसरे विकासखंडों में न लगाए जाने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह पाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में कार्यरत शिक्षिकाओं की मतदान अधिकारी के रूप में तैनाती दूसरे विकासखंडों में की गई है। रुद्रपुर से 38 शिक्षिकाओं की तैनाती खटीमा व सितारगंज में और खटीमा से 40 शिक्षिकाओं की तैनाती सितारगंज में की गई है। इसी तरह काशीपुर, जसपुर की शिक्षिकाओं की तैनाती भी दूसरे विकासखंडों में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें