फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग

Tue, 18 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
खटीमा। एचएनबी डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग पर छात्र-छात्राओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। सोमवार को प्रभारी प्राचार्य इंदूशेखर ममगई को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि बीए, बीएससी व बीकॉम में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण सीटें कम पड़ रही हैं। सीमित सीटों के कारण सभी विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्नातक की सीटों में आवश्यक वृद्धि की जाए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के हित में समर्थ पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी, घनश्याम राणा, ज्योति कुमारी, रेखा, धीरज कन्याल, राहुल महर, पीयूष बोरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें