फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: करणी सेना के अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Fri, 08 Dec 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में तहसीलदार को ज्ञापन देते क्षत्रिय महासभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर/सितारगंज। क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामाड़ी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने सभा कर करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इसके बाद तहसीलदार शुभांगी को दिए ज्ञापन में कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामडी की निर्मम हत्या समस्त राजपूत समाज एवं सर्व समाज के लिए अत्यंत दुखद है। इस दौरान विधायक चौहान, राजकुमार सिंह, आदित्य गहलोत, खड़क सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, मनोज गहलोत, गजेंद्र चौहान, अनिल गहलोत, शैलेंद्र गहलोत, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सितारगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सुखदेव सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करने व परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि चेतावनी दी गई कि परिवार को न्याय नहीं मिलने पर क्षत्रिय महासभा आंदोलन करेगी। वहां पर संगठन के अध्यक्ष शिवपाल चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश ठाकुर, आदेश चौहान, मनोज कुमार, भानुप्रताप सिंह, राहुल, सत्येंद्र चौहान थे। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें