फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा के रूट व रेट निर्धारित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में ई-रिक्शा चालकों के रूट व रेट निर्धारित करने की मुकुल मानव ने महापौर से मांग की। पत्र में बताया कि काशीपुर महानगर क्षेत्र में हजारों की संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। इनमें अधिकतर का पंजीयन परिवहन विभाग में नहीं है। बताया चालक रूट निर्धारित न होने से किसी भी दिशा में ई-रिक्शा लेकर चल देते हैं जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके अलावा कोई रेट निर्धारित न होने से चालक मनचाहा किराया सवारियों से वसूलते हैं। उन्होंने महापौर दीपक बाली से ई-रिक्शा चालकों के रूट व रेट निर्धारित करने और ई-रिक्शा चालकों को संरक्षण देने वाली तथाकथित यूनियनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें