खटीमा। चकरपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की चहारदीवारी बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। चहारदीवारी के टूटने से स्कूल में काफी असुविधाएं हो रही हैं। स्कूल के हाईवे किनारे होने के कारण कोई भी मवेशी व संदिग्ध लोग रात के समय परिसर में घुस रहे हैं। इससे स्कूल से सामान चोरी व सामान की तोड़े जाने की आशंका बढ़ गई। प्रधानाचार्य पीडी सिंह ने प्रशासन से छात्र-छात्राओं के हित में शीघ्र चहारदीवारी के निर्माण की मांग की है।