जसपुर। ग्राम पंचायत भोगपुर निवासी सतनाम सिंह ने गांव की नवनिर्वाचित प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में कहा है प्रधान राजवीर कौर ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग को बताया था कि उनके व उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं किया है। आरोप है कि उनके इस झूठ को लेकर उन्होंने प्रमाण के साथ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी से प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रधान के पति ने गांव स्थित शिक्षा विभाग एवं मंगल दल की कई एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया है।