काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना और एसआईआर जैसे कार्यों में एक जगह लगाने की मांग की है। नगर आयुक्त और तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में संघ शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अप्रैल में माध्यमिक विद्यालयों में सत्र प्रारंभ होने से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया व शिक्षण कार्य गतिमान है। जनगणना/एसआईआर कार्य में ड्यूटी लगने के कारण विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया और शिक्षण कार्य प्रभावित होने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी शिक्षक/शिक्षिकाओं के कार्यक्षेत्र में ही लगाई जाए। वरिष्ठ, विकलांग एवं गंभीर बीमार शिक्षक/ शिक्षिकाओं को मुक्त रखा जाए। संवाद