रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. एसके सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष विश्वजीत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि कॉलेज में कई दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परिसर में व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें एक कक्षा से दूसरी कक्षा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और प्रशासनिक भवन तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में सचिव गुरबाज सिंह, कोषाध्यक्ष रिया गुप्ता, करन कोली, रजत बिष्ट, विनय कुमार मौजूद रहे। संवाद