फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता की मांग

Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। निर्माणाधीन सहकारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने सहित पांच सूत्री मांगों के लिए किसान मुखर हो गए हैं। किसानों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र सिंह डोगरा ने किसानों ने कहा कि दुकानों के आवंटन में सहकारी समिति के सदस्यों को प्राथमिकता देने, आवंटित दुकानदार को दुकान शुरू करने के लिए दो साल का समय देने की मांग की। कहा कि तय समय में दुकान न खुलने पर आवंटन स्वतः निरस्त माना जाए। किसानों ने कॉम्प्लेक्स के पास खाली जमीन पर वेंडर्स जोन की स्थापना की जाने की मांग की है। वहां ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, जगरूप सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, लवप्रीत, सलमान, शमसुल, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें