फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे की मांग, कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर जताया विरोध

Sat, 03 Jan 2026 09:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर कैंडल के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में कड़ाके की ठंड के बीच कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पर अंकिता भंडारी हत्याकांड खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल और उत्तराखंड प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार की सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए।

यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम एफआईआर दर्ज करने और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, उमेश जोशी, सुशील भटनागर, अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी, शाह आलम, आरसी पांडे, जितेंद्र सरस्वती, अजीत शर्मा, महेंद्र बेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें