फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन किमी हाईवे चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 74 करोड़ रुपये

Sun, 30 Jul 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
<div>रुद्रपुर के एनएच 87 के किनारे छूटी सड़क का होगा चौड़ीकरण</div>
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-87 के 3.3 किमी लंबे भाग में सड़क चौड़ीकरण के लिए चौहत्तर करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें बिजली के पोल शिफ्टिंग आदि कार्य भी किए जाएंगे। लोनिवि ने हाईवे चौड़ीकरण का प्रस्ताव जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रामनगर में हुई जी-20 बैठक से पहले 17 मार्च को एनएच-87 के पास जिला प्रशासन की ओर से डीडी चौक से इंदिरा चौक तक धारा 144 लगाकर लोहिया मार्केट समेत 130 दुकानों को ध्वस्त किया गया था। इससे हाईवे किनारे काफी जगह छूट गई है। मुख्य बाजार आने वाले लोग हाईवे किनारे ही गाड़ी खड़ी कर शॉपिंग कर रहे हैं। फिलहाल, हाईवे किनारे पार्किंग जैसी स्थिति बनी रहती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए एनएचएआई के निर्देशों पर लोनिवि की ओर से हाईवे का सर्वे कर चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अभियंताओं के मुताबिक हाईवे चौड़ीकरण के साथ ही ऊर्जा निगम के पोल शिफ्टिंग आदि कार्य भी किए जाएंगे। हाईवे से पोल हटाने के बाद भूमिगत लाइन भी बिछाई जा सकती है। हाईवे को डेढ़ लेन चौड़ा करने की योजना बनाई गई है। लोनिवि के ईई विनोद डोबरियाल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनिया होटल से डीडी चौक तक 3.3 किमी लंबे हाईवे चौड़ीकरण के लिए चौहत्तर करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर डीडीए को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें