एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
रुद्रपुर। किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के लोगों ने सोमवार को एसडीएम प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपकर राम मनोहर लोहिया मार्केट, सुपर मार्केट और समोसा मार्केट से हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अब तक कोई योजना न बनाना चिंताजनक है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश भट्ट के कहा कि प्रभावितों का सम्मानजनक रूप से पुनर्वास किया जाए। वहां पर कैलाश भट्ट, सुब्रत विश्वास, शिवदेव सिंह, योगेश अधिकारी, राम अवतार , रामेश्वर दयाल, सुरेंद्र रावत, रामजीत सिंह, रामजीत यादव, श्रीराम यादव, दीपक विश्वास आदि थे। संवाद