काशीपुर। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस काशीपुर शाखा की ओर से इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर आम हड़ताल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को रेलवे स्टेशन एवं कार्यालय में चार श्रम कानून रद्द करने, निजीकरण पर रोक लगाने, एनपीएस व यूपीएस को रद्द कर ओपीएस बहाल करने, ड्यूटी को आठ घंटे करने, रिक्त पदों को अविलंब भरने, न्यूनतम वेतन 26,000 निर्धारित करने, ट्रैक मेंटेनर संवर्ग का 4200 ग्रेड-पे करने समेत 12 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की। वहां शाखा अध्यक्ष नरेश कुमार, सुमित कुमार, नवनीत कुमार, भानु प्रताप, नितिन कुमार, सलमान थे।