खटीमा। वर्ष 2024-25 का मनरेगा के तहत सामग्री अंश के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधानों और पूर्व बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खटीमा विकासखंड में मनरेगा के तहत सामग्री अंश का भुगतान एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है। उक्त मद की धनराशि का ऊधमसिंह नगर व अन्य जिलों में भुगतान हो गया है, जबकि खटीमा में सामग्री अंश का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सामग्री अंश का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य कैलाश चंद, सोनी गिहार, सपना देवी, पूर्व प्रधान महेश चंद, प्रिया राना, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।