फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर वाहन चालकों ने की सांकेतिक हड़ताल

विज्ञापन
Demand For Pay in Khateema - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। बाईपास सड़क की निर्माण इकाई के वाहन चालकों ने वेतन न मिलने पर काम बंद कर सांकेतिक हड़ताल कर दी। चालकों ने कंपनी के दफ्तर में ताला ठोक दिया और वाहन खड़े कर जमकर प्रदर्शन किया। चालकों ने तत्काल वेतन देने की मांग की। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने एक सप्ताह के भीतर वेतन देने का आश्वासन दिया। इसलिए दोपहर करीब दो बजे हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

आठ किमी बाईपास निर्माण में वाहन चलाने वाले लगभग 60 चालकों ने सोमवार को काम बंद कर हड़ताल कर दी। वाहन चालकों का आरोप था कि निर्माण कंपनी ने उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया है जबकि कई वाहन चालकों से त्यागपत्र भी लिखवा लिया गया। हड़ताली चालकों ने लोहिया पुल के पास निर्माण इकाई के कार्यालय पर ताला लगा नारेबाजी की। सभी वाहन खड़े कर जोरदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने रोका गया वेतन तत्काल देने की मांग की। हड़ताल से निर्माण इकाई के रोलर, डंपर, ट्रैक्टर, जेसीबी आदि सभी वाहनों के पहिये जाम हो गए। हड़ताली चालकों ने वेतन नहीं तो काम नहीं की घोषणा की। इस पर एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक लोकेंद्र देशराज ने वाहन चालकों से वार्ता कर आठ अगस्त से पहले वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसलिए चालकों ने दोपहर दो बजे हड़ताल समाप्त कर दी। वहां सुरेंद्र मुंडेला, बाला राजभर, चंचल सिंह, रामकुमार, केशव दत्त, जगवीर सिंह, फुरकान, नासिर, रामू सिंह, शफीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें