रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के किसानों ने बगवाड़ा मंडी समिति के कार्यालय में बैठक कर मुख्यमंत्री से जमीनों पर मालिकाना हक की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है।
बृहस्पतिवार को बैठक के बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को संबोधित ज्ञापन डीएम उदयराज सिंह के प्रतिनिधि एडीएम अशोक जोशी को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि किसानों को उनके कब्जे की भूमि पर मालिकाना हक न मिलने से परेशानी हो रही है। वहां राजेंद्र कंबोज, प्रताप सिंह, निरवैर सिंह, अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, संजय चौधरी आदि थे।