फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांवों में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग

Sun, 05 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र मंडी समिति परिसर से हटाकर गांवों में खोलने की मांग के लिए शनिवार को ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण को सौंपा। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसानों को दूर-दराज गांवों से मंडी तक उपज लाने में काफी दिक्कत होती है। गेहूं के परिवहन में भी लाभ का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। किसानों के हित में क्रय केंद्रों को सिर्फ मंडी समिति तक सीमित न रखकर गांव-गांव में खोला जाए। वहां पर आशा बिष्ट, मनजीत सिंह राना, दीपा बिष्ट, गीता ज्याला,जसवीर राणा, नरेंद्र सिंह, निशान सिंह, रफीक, हरीश राणा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें