फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग व कंप्यूटर संस्थान खोलने की इजाजत दो और भवन किराया भी माफ हो

विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार यूसुफ अली को ज्ञापन सौंपतें कोचिंग एसोसिएशन पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। कोचिंग संस्थान का किराया माफ करने एवं कोचिंग व कंप्यूटर संस्थान खोले जाने की मांग को लेकर खटीमा कोचिंग एसोसिएशन ने तहसीलदार यूसुफ अली के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कोचिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन के चलते कोचिंग व कंप्यूटर संस्थान 3 माह से बंद हैं, जिसके चलते संस्थान संचालकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोचिंग बंद होने से मकान मालिकों को किराया नहीं दे पा रहे हैं। संस्थान संचालकों ने संस्थानों को जल्द से जल्द खोले जाने के अनुमति देने व किराया माफ करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, तनुजा जोशी, असद जावेद, प्रवीन सिंह, ममता सामंत, आस्था मिश्रा, राजू जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें