फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों का धरना

Fri, 18 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-17एसटीजी06पी: नानकमत्ता के विद्युत उप संस्थान केंद्र पर सांकेतिक धरना देते व्यापारी व ग्रामीण।
विज्ञापन
नानकमत्ता। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पर धरना, प्रदर्शन किया। ईई को संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपकर अघोषित कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री गुरनाम सिंह बड़वाल के नेतृत्व में व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विरोध, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चार से छह घंटे की कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली पर आधारित लघु उद्योगों के व्यापारियों के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। सुबह कटौती से स्कूल जाने वाले बच्चों की तैयारी भी नहीं हो पा रही। शाम को कटौती होने से नगर में अंधेरा छाया रहता है। चोरों के भी हौसले बढ़ गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ईई चंदन बसनैत को संबोधित ज्ञापन जेई नीरज कुमार को सौंपा। इसमें कटौती बंद करने की मांग की गई। जेई ने बताया कि खराबी होने पर ही स्थानीय स्तर पर कटौती की जाती है जबकि पीक ऑवर्स में प्रदेश स्तर पर ऋषिकेश कंट्रोल रूम से ही रोस्टिंग की जा रही है। इस दौरान व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मन्नू चौहान, हरिओम सिंह राणा, जोगिंदर सिंह जग्गी, गौरव वर्मा, पीयूष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मनोज कुमार मन्नी, मुकेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें