गूलरभोज। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के गदरपुर क्षेत्र संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा चक्की मोड़ के प्रबंधक अरुण चौहान को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों से जुड़े भूमिहीन दुग्ध उत्पादक केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन जैसी अन्य स्वरोजगार सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। मांग करते हुए कहा कि ऐसे दुग्ध उत्पादकों को स्वरोजगार बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए।