खटीमा में सीसीएफ को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : खटीमा में सीसीएफ को ज्ञापन देते लोग।
खटीमा। ग्रामीणों ने रविवार को मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडेय को ज्ञापन देकर खेतलसंडा मुस्ताजर, खेतलसंडा खाम, ऊंची महुवट, संतना, भुड़ाई में जंगल सीमा के किनारे सोलर फेंसिंग और सोलर लाइट लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऊंचीमहुवट ग्राम पंचायत की सीमा वन क्षेत्र से लगी है। जंगल के किनारे लगभग सौ परिवार रहते हैं। यहां बाघ का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए गांव में सोलर फेंसिंग अति आवश्यक है। सीसीएफ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही वन विभाग की ओर से गांव में कार्यशाला का आयोजन का आश्वासन दिया। वहां सुनीता देवी, माधव चंद, शमीम अंसारी, वीरेंद्र राज आदि थे। संवाद