काशीपुर। पंजाबी सभा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर सपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम शीघ्र होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता हो चुकी है। पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर की 9 सीटों पर सपा मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहां पर जिला सचिव मोहम्मद राशिद हुसैन, मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद यामीन मंसूरी, मोहम्मद नाजिम सैफी आदि थे। संवाद