रुद्रपुर। सिख युवक से दरोगा के अभद्रता करने के मामले में लोग एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मिले। उन्होंने एसएसपी को पत्र देकर बिना राजनैतिक दबाव में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एसएसपी मिश्रा को दिए पत्र में कहा कि कहा कि जनता को सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि उत्तराखंड पुलिस की नियमित जांच के दौरान एक सिख युवक व उसके साथियों की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाया गया। युवक की ओर से चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने रोका लेकिन वे नहीं रुके। इस पर पुलिस की ओर से कुछ सख्ती की गई।
बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें पुलिस की ओर से कहीं भी सिख समाज का अपमान एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करते नहीं पाया गया। उन्होंने एसएसपी से मामले की बिना किसी राजनैतिक दबाव के निष्पक्ष जांच कराकर उचित न्याय की मांग की। यहां नरेंद्र बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, जीएस पटवाल, कुंवर सिंह नेगी, बबलू भट्ट, दिनेश बम, धीरज गोस्वामी, एलडी जोशी आदि रहे।