फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए समय बढ़ाने की मांग

Sat, 06 Dec 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वक्फ संपत्तियों के उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाने के लिए वक्फ मामलों के विशेषज्ञ अली अनवर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि संसद से वक्फ संशोधन कानून-2025 पारित किया गया है। इसके अनुरूप वक्फ की रजिस्टर्ड संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पांच दिसंबर तक अपलोड किया जाना है। कहा कि पोर्टल की सुस्त गति के कारण बड़ी संख्या में संपत्तियों का पंजीकरण तक नहीं हो पाया है। कहा कि वक्फ की सभी संपत्तियां बोर्ड, राज्य के गजट और केंद्रीय वामसी पोर्टल पर पहले से दर्ज हैं। ऐसे में उम्मीद पोर्टल पर इतनी जटिल प्रक्रिया को इतने कम समय में पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने तत्काल समय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें