रुद्रपुर मंडी परिषद के उपाध्यक्ष डा.अनिल कुमार डब्बू से वार्ता करते गदरपुर के व्यापारी। स्रोत आ
गदरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा और आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गगनेजा की अगुवाई में व्यापारी मंडी परिषद कार्यालय में अध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार डब्बू से मिले। आढ़त व्यापारियों ने कहा कि नवनिर्मित नवीन अनाज मंडी में 100 दुकानें प्रस्तावित थीं, जिसमें 80 दुकानों का आवंटन कर दिया गया था। लेकिन 20 दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है। इससे व्यापारियों को दुकानें न मिलने के कारण कारोबार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अध्यक्ष ने कहा कि शेष दुकानों के आवंटन के लिए शीघ्र ही एक कमेटी का गठन कर आवंटन किया जाएगा। वहां अशोक हुड़िया, सुभाष गुम्बर, टीकम खेड़ा, राजेश बजाज, मुकेश भुसरी, विशाल भुड्डी, वीरेंद्र बठला, संजीव धीर आदि थे। संवाद