चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाल से वार्ता करते भाजपा कार्यकर्ता।
खटीमा। भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी से मिले। कहा कि चार दिन पहले नगर मंडल उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता की पीलीभीत मार्ग स्थित किराने की दुकान से चोरों ने सामान और नकदी चुरा ली। अभी तक घटना का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मेलाघाट रोड पर प्रतिदिन सुबह के समय मजदूरों की भीड़ की वजह से लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। वहां मनोज बाधवा, सतीश गोयल, आशीष श्रीवास्तव, संतोष अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, जीवन धामी आदि थे।