जसपुर। विकासखंड जसपुर के कनिष्ठ उपप्रमुख ने अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष घटक योजना (एससीपी) के तहत विकास कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को पत्र सौंपकर कार्यों को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का अनुरोध किया। कनिष्ठ उपप्रमुख विमल कुमार ने बीडीओ केके कांडपाल को दिए पत्र में उमरपुर में राजेंद्र के घर से ऋषिपाल सिंह के घर तक सीसी टाइल्स सड़क, उमरपुर बहेड़ी में बहुउद्देशीय भवन तथा मुख्य मार्ग से अरुण के घर तक सीसी टाइल्स सड़क और नाली निर्माण की मांग की गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गुलरभोजी में पूरन सिंह के घर से जौहर सिंह के घर की ओर सीसी टाइल्स सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। संवाद