फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाणिज्यिक न्यायालय के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

Sat, 29 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में वाणिज्यिक न्यायालय की स्थापना की मांग को जनप्रतिनिधियों ने भी न्यायोचित ठहराया है। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि देहरादून न्यायालय होने से उद्योपतियों को परेशानी हो रही है। न्यायालय की स्थापना कर समस्या सुलझाई जानी चाहिए। वादकारियों को सस्ता-सुलभ न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

वाणिज्यिक न्यायालय देहरादून होने के कारण उद्योगपतियों को व्यापारिक विवादों के निपटारे के लिए वहां जाना पड़ रहा है। इससे उद्योगपतियों के किराये से अधिक समय की बर्बादी हो रही है। सिडकुल एंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी ने न्यायालय की बेंच हफ्ते में दो या तीन दिन रुद्रपुर में खोलने की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया है। उनका कहना है कि तीन लाख के बजाय बीस लाख रुपये से अधिक के मामले ही वाणिज्यिक न्यायालय को स्थानांतरित किए जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी जिले में वाणिज्यिक न्यायालय की स्थापना का समर्थन कर अपने स्तर से प्रयास करने की बात कही है।



चार्टर्ड एकाउंटेंट होने की वजह से भी मैं उद्योगों से जुड़ा रहता हूं। उनकी समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। जिले में वाणिज्यिक न्यायालय की स्थापना की मांग न्याय संगत है। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। पूरी कोशिश की जाएगी कि जिले में न्यायालय की स्थापना हो। - शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में वाणिज्यिक न्यायालय होना चाहिए। इससे उद्योपतियों को आसानी होगी और देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर सरकार छोटी इकाइयां बनाएगी तो राजस्व का फायदा होगा। वाणिज्यिक न्यायालय स्थापित कराने के लिए वे अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे। - तिलकराज बेहड़, किच्छा विधायक।
जिले में करीब दो हजार छोटे, बड़े कारखाने हैं और कुमाऊं में इनकी संख्या करीब चार हजार है। वाणिज्यिक और श्रम न्यायालय की बेंच रुद्रपुर में खुलनी चाहिए। दोनों ही मांगें न्यायोचित हैं। इसीलिए इन दोनों मुद्दों को मैंने अपने कार्यकाल में हर मंच पर प्रमुखता से उठाया था। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक।
रुद्रपुर बड़ा औद्योगिक हब है। जिले में वाणिज्यिक न्यायालय की स्थापना और श्रम न्यायालय की कैंप कोर्ट रुद्रपुर में खोलने की मांग बार एसोसिएशन ने कई बार उठाई है। वाणिज्यिक और श्रम न्यायालय की कैंप कोर्ट हफ्ते में तीन दिन रुद्रपुर में लगनी चाहिए। - दिवाकर पांडे, पूर्व अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें