फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवरी में नालियों की सफाई करने की मांग

Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। देवरी में नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के किनारे कई स्थानों पर घरों का गंदा पानी एकत्र हो रहा है, जिससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है, बल्कि राहगीरों को दुर्गंध से भी दिक्कत हो रही है। देवरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर पोखरिया ने बताया कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और प्रशासन से नालियों की सफाई करवाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें